E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

गाजियाबाद: निवाड़ी रोड मोदीनगर में ढाई सौ बेड का कोविड अस्पताल बुधवार से शुरू

20200623 191724
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। कोविड-19 हमारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बन सके इस उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे की प्रेरणा से कल से कोविड अस्पताल शुरू होने जा रहा हैं। संबंधित कोविड चिकित्सालय मानकों के अनुसार शीघ्रता के साथ आरंभ हो सके इस उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के द्वारा मौके पर पहुंचकर दिव्य ज्योति अस्पताल मोदीनगर में बनाए जा रहे कोविड अस्पताल का स्थल निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कोविड अस्पताल को तत्परता के साथ तैयार करते हुए आरंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपद में कोरोना से संक्रमित पीड़ित व्यक्तियों का कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज की सुविधा और अधिक उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने मौके पर चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सालय के लिए डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मौके पर जिलाधिकारी ने मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने का पानी, विद्युत आपूर्ति के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिसपर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अस्पताल परिसर में 24 सी०सी०टी०वी० कैमरे लगे हैं, जो सुचारू रूप से चल रहे हैं।
विद्युत आपूर्ति पूरी करने के लिए जनरेटर की व्यवस्था हैं, जिसपर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ पीने के पानी की व्यवस्था रहें एवं पानी की टंकियों को साफ रखने के उपरांत ही उनको प्रयोग में लाया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को लाने व ले जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस की व्यवस्था रहें, ताकि किसी भी प्रकार का कोई गैप ना रहें, जिससे मरीजों के उपचार के लिए कोई दिक्कत ना आए।
हालांकि, मौके पर जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना निवाड़ी को निर्देशित किया गया कि अस्पताल संचालन में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था में कोई शिथिलता ना रह जाए, जिसके लिए पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाए। भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर तहसीलदार मोदीनगर चिकित्सा विभाग की अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।