E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

गाजियाबाद: लॉकडाउन में किसी को हुई परेशानी तो 9454403434 पर करें कॉल

IMG 20200326 WA0047
  • फाईज़ अली सैफी || eradioIndia

गाज़ियाबाद। कोरोनावायरस को मद्देनजर रखते हुए पूरे देश भर में लॉक डाउन किया गया है। जिसके चलते गाजियाबाद में भी पुलिस-प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास करता नजर आ रहा है। इसी दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अपने जनपदवासियों से अपील की है कि वह बेवजह अपने घरो से बाहर ना निकलें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी दिशानिर्देश दिए हैं कि यदि किसी कॉलोनी के आसपास रेहड़ी, पटरी वाले सब्जियां, फल बेचते हुए दिखाई देते हैं तो उन्हें भगाया ना जाए।

एसएसपी ने कही ये बातें:

  • ख्याल रखा जाए कि वह आसपास में जमघट बनाकर इकट्ठा ना हो सके
  • घर में बैठे लोगों को सामान आसानी से उपलब्ध कराया जा सकता है
  • यदि उन्हें जरूरत सामान नहीं मिलेगा तो वह बाजार में जाकर भी अपना सामान खरीदने जा सकेंगे
  • जहां पर भीड़ इकट्ठा होने की संभावना रहती है और संक्रमण फैलने की आशंका रहती है, वह दूरी बना ले
  • अलावा जरूरी सामान को सप्लाई करने वालों को बिल्कुल न रोका जाए

इसके अलावा टेलीफोन सेवा और इंटरनेट सेवा एवं मेडिकल से जुड़े लोगों को और मीडियाकर्मियों को भी आईकार्ड देखते हुए उन्हें ना रोका जाए। दूध पहुंचाने वाले लोगों को ना रोका जाए। किसी शख्स को कोई परेशानी होती है तो हेल्पलाइन नंबर- 9454403434 पर बात कर सकता है और अपनी समस्या बता सकता है। उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।