Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुजफ्फरनगर की खरड़ गांव की रहने वाली दीप्ति मलिक ने जनपद का नाम रौशन करते हुये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाली टीम का हिस्सा बनीं है। यह उपलब्धि उन्हें एक वेब सिरीज के गाने को अनोखे तरीके से गाने वाले समूह में शामिल होने के कारण मिला है।

गायन की नई पहचान बनी दीप्ति मलिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट व साथ में दीप्ति मलिक।  www.eradioindia.com

दरअसल मुम्बई के एक होटल में आयोजित वेब सिरीज द फॉरगॉटेन आर्मी के तीन गानों को एक साथ 1046 गायकों ने गाया था जिसमें दीप्ति भी शामिल रहीं। यह कार्यक्रम 24जनवरी को आयोजित किया गया था।

दीप्ति के गायकी को हालाकि परिवार का सहयोग नहीं मिला फिर भी उनकी मेहनत ने उन्हें अच्छा अवसर दे ही दिया। कहते हैं कि मां ही अपने बच्चों को हर हाल में सहयोग करती है दीप्ति के साथ भी वही हुआ, उनका साथ उनकी मां ने दिया।

गायन की नई पहचान बनी दीप्ति मलिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

अभी तो पूरा आसमान बाकी है

दीप्ति कहती हैं कि अभी तो उड़ने के लिये पूरा आसमान बाकी है। अपनी परफार्मेंस को लेकर बेहद ऊर्जावान दिखने वाली दीप्ति आने वाले समय में बेहतरीन प्रदर्शन के लिय तैयार हैं। उनकी मां रेखा व भाई ने उनको विशेष मदद की है और जनपद के लिये वो कुछ विशेष करने का हौसला रखती हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›