Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान चार वांछित लुटेरे गिरफ्तार, अवैध चाकू व नशीला पाउडर सहित लूट का सामान बरामद

गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू के अंतर्गत भी वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना खोला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने शनिवार रात्रि ओम बिल्डर्स के सामने से चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस को इनके पास से चार अवैध चाकू व 90 ग्राम नशीला पाउडर सहित लूट का सामान बरामद हुआ है, जिसमें एक मोबाइल फोन, डायरी, एटीएम कार्ड और पैन कार्ड भी शामिल है। इतना ही नहीं, बरामद लूट का सामान थाना खोड़ा गाजियाबाद से ही संबंधित है।
वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम रोहित पुत्र दुखीराम उर्फ नवरंग, दूसरे ने गुलशन उर्फ कालू पुत्र जय किशोर खटीक, तीसरे ने रब्बान पुत्र इलियास और चौथे ने मोहन पुत्र राजेश यादव निवासी थाना खोड़ा गाजियाबाद बताया है। थाना खोड़ा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी है, जोकि लूट के अभियोग में काफी समय से वांछित चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने लोक डाउन के अंतर्गत उस समय गिरफ्तार किया, जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›