Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता बोले, जेएनयू की हिंसा राजकीय फासीवाद का नया नमूना

मेरठ। जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की मेरठ इकाई द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ऑल इंडिया लायर्स यूनियन ने जेएनयू दिल्ली में छात्रों पर हुए हमले को फासीवादी ताकतों की शरारत करार दिया है और हमले की कठोर शब्दों में निंदा की। 

जेएनयू घटना की वकीलों ने की कड़ी निंदा, डीएम को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि यह सब शासन प्रशासन, दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की विफलता का नमूना है। जिस तरह से बाहर से आकर गुंडों एवं अराजक तत्वों ने वहां के छात्रों और अध्यापकों के साथ मारपीट की है उसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। जेएनयू में दमन चक्र और तानाशाही के कदम इतने तेज हैं कि वहां सड़कों पर पैदल यात्रियों का आना-जाना भी बंद कर दिया गया है, इंटरनेट जाम कर दिया गया है, सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है, बिजली भी काट दी गई है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›