Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के 124 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सुभाष सेना व गोस्वामी महासभा व सैन्ट गिरि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से मशाल जलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 124 मशाल सुभाष चैक कमिश्नरी पार्क पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर 124 मशाल प्रज्वलित की गयी।

मुख्य अतिथि चै0 चरण सिंह विवि के रजिस्ट्रार धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने प्रथम मशाल प्रज्वलित की। अपने सम्बोधन में धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के बलिदान से युवा पीढी को देश भक्ति व राष्ट्र प्रेम की शिक्षा लेकर समाज मे व्यापत जातिवाद, साम्प्रदायवाद व आतंकवाद के नासूर को जड़ से मिटाने के लिए नेता जी के सिद्धान्तों व दर्शन को अपनाने का आहवान किया।

देश के हीरो सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर जलाई गई 124 मशालें

उनके अलवावा सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, बामसेफ के विजयपाल सिंह व सरला चैधरी कवि ललित तारा, अजय सुभाष, अनिल सुभाष ने भी सभा को सम्बोधित किया। मशाल जलूस के आयोजक तश्ररूफ अली खान व राजेन्द्र सिंह आर्य ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी, जन्म दिवस समारोह समिति के संयोजक राम किशोर गिरि, पत्रकार अशोक गोस्वामी, सचिन गोस्वामी, सचिन गोस्वामी पूनम सक्सैना, चेतना, चन्द्रिका, आंचल, जयकुमार त्यागी, जाहिद खान, सलीमुद्दीन, आशिक अली, मौ0 अशलम, विनोद कुमार, आदि ने माल्र्यापण कर राष्ट्रगान के साथ मशाल जलूस का समापन किया। अजय सुभाष की ओर से नेता जी को भोग लगाकर मिष्ठान वितरण किया गया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›