Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में होते रहेंगे प्लाज्मा ट्रायल: अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल जारी रहेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, केंद्र ने कहा है कि प्लाज्मा (थेरेपी) ट्रायल पर है और यह कोई अधिकारिक उपचार नहीं है। दिल्ली में प्लाज्मा ट्रायल जारी रहेगा क्योंकि हमें केंद्र की मंजूरी मिली हुई है।

केजरीवाल ने इस बात पर भी खुशी जाहिर करते हुए कि कोविड-19 संक्रमण से उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए मरीजों ने प्लाज्मा दान देने के लिए हां कहा है। राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों के बारे में केजीवाल ने कहा कि दिल्ली से 40 बसें कोटा जाकर विद्यार्थियों को वापस लाएगी।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›