Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हर वर्ग के लोगों ने किया रक्तदान
  • संवाददाता || ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। समाज की विचारधारा को बदलने में निर्धन कन्या सेवा समिति महती भूमिका अदा कर रही है। निर्धन कन्याओं की मदद से लेकर अब संस्था ने समाज के अन्य वर्गों को लाभ पहुंचाने में पूरी कोशिश कर रही है।
समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पल्लवपुरम फेज वन स्थित सप्त ऋषि पार्क में हुआ। शिविर में लोगों ने मेरठ के टॉप डॉक्टर्स की टीम से अपनी नि:शुल्क जांच करवाई। इस दौरान खुले मन से लोगों ने रक्तदान भी किया। मौजूद लोगों ने निर्धन कन्या सेवा समिति की इस पहल की सराहना की।

डॉक्टर भी दिखे प्रसन्नचित्त

नि:शुल्क ओपीडी के दौरान डॉक्टर्स की टीम बेदह ऊर्जावान दिखी, उनके चेहरे प्रसन्नचित्त थे। जनरल फिजिशियन जेवी चिकारा व डॉक्टर राजेश जग्गी, डॉ राजीव मित्तल ने लगभग 200 लोगों का चेकअप किया गया। इसमें ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी और जनरल जांचे शामिल हैं।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हर वर्ग के लोगों ने किया रक्तदान
स्वास्थ शिविर व रक्तदान शिविर के दौरान मौजूद निर्धन कन्या सेवा समिति की टीम के पदाधिकारी व सदस्य।

सभी लोगों ने किया रक्तदान: सचिन तोमर

रक्तदान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष ठाकुर सचिन तोमर ने बताया की शिविर में समाज के हर धर्म के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली से महिला अध्यक्ष जियामान भी उपस्थित रहीं।

जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री रवीश यादव, संरक्षक उमेश माथुर, सुभाष चौहान, आरपी सिंह, देवराज सिंह, प्रदीप लोधी, सरिता चौहान, मोनिका त्यागी, बबीता सोम, बबीता राणा, सुनीता तोमर, मंजू माथुर, कल्पना शर्मा, शैलजा शर्मा, कोमल शर्मा, सीमा शर्मा, प्रीति, तनुश्री, राहुल चौधरी, उमेश शर्मा, प्रताप राणा, रविंद्र तोमर, राहुल शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, उमेश कुमार शर्मा, विमल सिंगारी, आदि मौजूद रहे।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हर वर्ग के लोगों ने किया रक्तदान

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हर वर्ग के लोगों ने किया रक्तदान
स्वास्थ परीक्षण करातीं निर्धन कन्या सेवा समिति की दिल्ली महिला उपाध्यक्ष जियामान। 
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हर वर्ग के लोगों ने किया रक्तदान
निर्धन कन्या सेवा समिति के कैम्प में रक्तदान करता पुलिसकर्मी।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›