Report by : Neha Singh
Published at :
नोएडा में दस हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा । थाना बिसरख पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के ईनाम घोषित था। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार की रात को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगा। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गजेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र ओंकार सिंह निवासी ग्राम लोहारी थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ उम्र 40 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को बताया है कि उसने वर्ष 2023 के दिसंबर माह में समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के पास से एक व्यक्ति से सिलेरियो कार लूटी थी। इस घटना में वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के ईनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पर पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›