Report by : eradioIndia.com
Published at :
मेरठ। महामारी कोरोना ने जहाॅ एक तरफ पूरी दुनिया के हजारों लोगो को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में लाॅकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। वही मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर गुरूवार को जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर मेरठ जिलाधिकारी अनिल ढीगरा से मिले और चार बिन्दुओं पर जिलाधिकारी मेरठ को पत्र के माध्यम से सुझाव दिये। साथ ही विधायक ने लोगो द्वारा कोविड़ केयर फंड में दिये गयेे 1,16,100/- के चेक भी जिलाधिकारी को सौपें।
विधायक सोमेन्द्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि जिले में प्रत्येक घर की थर्मल स्क्रीनिंग/मेडिकल चेकअप होना चाहिए। मण्डियों में भीड़ की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। देखने व सुनने में आ रहा है कि लाॅकडाउन में भी प्रत्येक दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। वहाॅ पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन भी नही हो रहा है। जो बहुत ही चिंतन का विषय है कहा कि इसमें क्षेत्रवार पास जारी होने चाहिए जो सिर्फ सप्लाई उसी क्षेत्र में करें। अनावश्यक रूप से मंडी परिसर में सामान्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित करें। ऐसा नियम बने कि प्रत्येक द्वितीय व तृतीय दिन 24 घण्टें के लिये पूरे जिले में कफ्र्यू की तरह लाॅकडाउन किया जाये। शहर की सीमाओं में रात्रि के समय में ओर ज्यादा सख्ती की जाए। साथ ही साथ विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कोविड केयर फंड के 1,16,100/- रूपयें की धनराशि के चेक जिलाधिकारी को दिये जिसमें बिटिया अनन्या ने कोराना वायरस संक्रमियों की सहायता के लिये 11 हजार का चेक प्रधानमंत्री कोरोना रिलीफ फंड, लोहिया गु्रप आॅफ इंडस्ट्रीज की ओर से कोविड़ केयर फंड में एक लाख रूपये और 5100 रूपये कुलदीप कुमार पुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी नई बस्ती, कांट्रेक्टर ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दियें।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

