Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
‘फाईट अगेंस्ट कोविड-19’ मिथ खेल से नई-नई जानकारी ले रहे प्रतिभागी: तुषार
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। मेरठ कॉलिज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता मलिक और डॉ. वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवक कोविड-19 के तहत विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अन्तर्गत संचालित संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत ‘फाईट अगेंस्ट कोविड-19’ मिथ खेल द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के चैंपियन बनने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा इसे खेला जा रहा है। मेरा शहर मेरी पहल द्वारा शुरू हुए ‘सामाजिक दूरी कोर्स’ को पूरा कर प्रमाण- पत्र प्राप्त कर रहें हैं।

नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत संचालित गंगा क्वेस्ट में कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक बढ़- चढ़कर प्रतिभाग कर लोगों को खेलने के लिए प्रेरित करने के साथ अपने प्रमाण- पत्र साझा कर रहे हैं जिसे ज़िला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता द्वारा नमामि गंगे, मेरठ के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बने आधिकारिक पेज पर साझा किया जा रहा है जिसे नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय और महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा द्वारा सराहा जा रहा है।

फोर्स लीगल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लेख प्रतियोगिता, बी.आई.एम. टी द्वारा आयोजित मुझमें है हीरो कॉन्टेस्ट, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित सेल्फी विद मटका प्रतियोगिता, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संघ,गौतबुद्धनगर द्वारा आयोजित श्री राम महाकाव्य प्रतियोगिता और गूंज द्वारा आयोजित माहवारी पर वार्ता में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। डॉ.अनीता मलिक ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा अपनी सक्रियता और विशेषता का प्रमाण दिया जा रहा है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›