Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल-हैदराबाद-बेंगलुरू फ्लाइट 29 मार्च तक बंद, 10% तक बढ़ेगा किराया
भोपाल .स्पाइस जेट की भोपाल से हैदराबाद होकर बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट एसजी-1267 को प्रबंधन द्वारा ऑपरेशनल कारण बताते हुए फिलहाल सोमवार से बंद किया जा रहा है। अब यह फ्लाइट 29 मार्च से फिर शुरू की जा सकेगी। इस फ्लाइट के बंद हो जाने से भोपाल के लोगों के लिए हर दिन 78 सीट कम हो जाएंगी। इसका असर यह होगा कि इसी रूट पर अन्य फ्लाइट में पांच से दस फीसदी तक किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।

वर्तमान में इन दोनों ही स्थानों का स्पाइस जेट द्वारा 3500 से 4500 तक बेसिक किराया लिया जा रहा है। बेंगलुरू के लिए हैदराबाद होकर जाने वाली इस कनेक्टिंग फ्लाइट के बंद होने का सबसे ज्यादा नुकसान उन यात्रियों को होगा जो सुबह के समय भोपाल से वहां जाकर, उसी दिन रात तक वापस आ जाते थे।
बंद होने की वजह…फिर आॅपरेशनल
स्पाइस जेट की यह फ्लाइट…. भोपाल से सुबह 6:15 बजे रवाना होती है। जबकि इंडिगो की भोपाल-हैदराबाद फ्लाइट 6ई-7122 दोपहर में 12:55 बजे भोपाल से हैदराबाद रवाना होती है। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-273 भोपाल से दोपहर 4:10 बजेेे बेंगलुरू के लिए रवाना होती है।
दोपहर में आ जाती हैं इंडिगो की फ्लाइट : इंडिगो जो फ्लाइट हैदराबाद व बेंगलुरू से भोपाल के लिए चलाता है, वे क्रमश: दोपहर 12:35 व 3:40 बजे भोपाल पहुंचती है। कुछ मिनटों तक रुकने के बाद यह दोनों ही फ्लाइट्स रवाना हो जाती हैं। स्पाइस जेट की फ्लाइट बेंगलुरू से हैदराबाद होकर रात में 10:10 बजे भोपाल अाती है। इस तरह स्पाइस की फ्लाइट से कोई भी यात्री सुबह जाकर रात तक वापस लौट सकता था।
हैदराबाद व बेंगलुरू के लिए अब इंडिगाे फ्लाइट का ही विकल्प
नंबर व नाम प्रस्थान आगमन
एसजी-1267 भोपाल-हैदराबाद सुबह 6:15 सुबह 8:00
हैदराबाद -बेंगलुरू सुबह 8:30 सुबह 9:40
6ई-7122 भोपाल-हैदराबाद दोपहर 12:55 दोपहर 2:51
6ई-273 भोपाल-बेंगलुरू शाम 4:10 शाम 6:37
(एसजी यानी स्पाइस जेट और ई यानी इंडिगो)

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

भोपाल-हैदराबाद-बेंगलुरू फ्लाइट 29 मार्च तक बंद, 10% तक बढ़ेगा किराया
स्पाइस जेट की भोपाल से हैदराबाद होकर बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट को सोमवार से बंद किया जा रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/35MVBqf

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›