E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

मंहगाई के खिलाफ किया सपा ने किया प्रदर्शन तो पुलिस ने बता दी ‘लाठी की कीमत’

lathicharge
लखनऊ। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सपा कार्यकर्ता विधान भवन के सामने स्थित भाजपा राज्य मुख्यालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “बेरोजगारी, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी और प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से पता चलता है कि प्रदेश की नाकाम भाजपा सरकार किस तरह जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने वालों का दमन कर रही है।’’ उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
इस बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सपा कार्यकर्ता विधान भवन की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।