Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील करने के बाद जारी किये गये पास हुये रद्द

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़त कहर को देखते हुए योगी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉट इलाकों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह सील करने के आदेश दिए हैं। आज रात 12 बजे के बाद लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज के जिन इलाकों में कोरोना का मरीज पाए गए हैं वो सील कर दिए जाएंगे।

सरकार ने ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील करने के बाद जारी किये गये पास हुये रद्द
यूपी सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान जारी किये गये सभी पास निरस्त होंगे और ऐसे में सरकार लोगों की मदद करेगी। ट्वीट में सरकार ने कहा कि सौ प्रतिशत लाॅकडाउन लागू करने का अर्थ है कि जो पास सिविलियन्स को इश्यू किए गए हैं उनको भी इस अवधि में स्थगित किया गया है। इन क्षेत्रों में सिविल सप्लाइज डिपार्टमेंट, मेडिकल सप्लाइज आदि डोरस्टेप उपलब्ध कराई जाएंगी।

मेरठ जिले के अब तक के हॉट स्पॉट

  • मेरठ शहर में हुमायूँ नगर, शास्त्री नगर सेक्टर 13, सराय बहलीम, इस्लामाबाद
  • सिविल लाइन में सूर्यनागर और हरनामदास रोड
  • सरूरपुर में खिवाई
  • फलावदा में महलका
  • सरधना और मवाना कस्बे के का कुछ हिस्सा

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›