• विशेष
  • यूपी: 15 जिलों के अतिगंभीर क्षेत्र 15 अप्रैल तक होंगे सील, 30 अप्रैल तक बिना मास्क के बाहर निकलने पर पाबंदी

    seal closed

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़त कहर को देखते हुए योगी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉट इलाकों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह सील करने के आदेश दिए हैं। आज रात 12 बजे के बाद लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज के जिन इलाकों में कोरोना का मरीज पाए गए हैं वो सील कर दिए जाएंगे।
    उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह से सील किया जाएगा। 13 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। इन 15 जगहों पर कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी और जरूरी सामानों की होम डिलिवरी होगी। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को आने-जाने की इजाजत होगी।

    इन 15 जिलों में कितने हैं हॉट स्पॉट्स

    आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, लखनऊ, कानपुर और नोएडा में 12, वाराणसी, महाराजगंज और सहारनपुर में 4, बस्ती, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और शामली में 3, सीतापुर में 1 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जो 14 अप्रैल तक सील रहेंगे।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना से चौथी मौत

    उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना से चौथी मौत हुई। आगरा के एसएनएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मनोरमा देवी (76 साल) ने दम तोड़ दिया है। महिला मरीज एक दिन पहले ही रेस्क्यू होकर अस्पताल आई थी। मृतक महिला अस्थमा की मरीज थी।

    यूपी में 350 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

    बुधवार को उत्तर प्रदेश में केवल दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह दोनों मरीज आगरा के हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 350 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें अकेले तबलीगी जमात के 193 लोग शामिल हैं।

    नोएडा और आगरा में 50 से ज्यादा कोरोना के मरीज

    आज के दो नए मरीजों को मिलाकर आगरा में 67 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है। इसके अलावा नोएडा में 58; मेरठ में 35; लखनऊ में 24; गाजियाबाद में 23; शामली में 17; सहारनपुर में 14; बस्ती में 11; कानपुर, बुलंदशहर और सीतापुर में 8-8; फिरोजाबाद और वाराणसी में 7-7; बरेली और महाराजगंज में 6-6; गाजीपुर में 5; लखीमपुरखीरी, आजमगढ़ और हाथरस में 4-4; जौनपुर, हापुड़, बागपत और प्रतापगढ़ में 3-3; पीलीभीत, मिर्जापुर, मथुरा, बांदा और मुरादाबाद में 2-2; औरैया, रायबरेली, बाराबंकी, प्रयागराज, बिजनौर, शाहजहांपुर, बदायूं, हरदोई और कौशांबी में 1-1 मरीज हैं। अभी तक 27 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इसमें आगरा के आठ, नोएडा के 10, लखनऊ के पांच, गाजियाबाद के तीन और कानपुर का एक मरीज शामिल है।

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins