E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया

Govind Singh Dotasara: Once a practising lawyer, now Rajasthan ...
जयपुर। राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, संगठन महासचिव एवं सांसद के सी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, कांग्रेस के कई विधायक तथा पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

डोटासरा को सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त किये जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया। डोटासरा गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री हैं और वह सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभ क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बनकर आये है। वह सीकर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में प्रधान भी रहे।

राज्य में चल रहे सियासी संग्राम में होटल में ठहरे सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस के विधायक तीन बसों में भरकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और डोटासरा के पदभार समारोह में शामिल हुए। समारोह के बाद सभी विधायक वापस होटल चले गये। इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली हैं उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।