Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अध्यात्म डेस्क, ई-रेडियो इंडिया

नमस्कार आप देख रहे हैं ई-रेडियो इंडिया, दोस्तों आप सभी में से ज्यादातर लोग वास्तु के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको बतायेंगे कि आखिर अपनी जिंदगी को कैसे आप बेहतर बना सकते हैं वो भी वास्तु के इन आसान उपायों को आजमाकर-

साथियों, घर की उत्तर-पश्चिम दिशा धन से सम्बंधित है। इसलिए इस दिशा में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। यहां भूलकर भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। खराब और बंद हो चुकी घड़ियों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसी घड़ियों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। यही नहीं घर में किसी भी प्रकार की टूटी-फूटी वस्तुओं को अनावश्यक रूप से संग्रह नहीं करनी चाहिये। 

अगर आपने दान के लिए कुछ निकाला है या ऐसा कुछ सोचा है तो उसे तत्काल दान कर देना चाहिए। इसे ज्यादा दिन तक घर में संचित नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे या बिस्तर के नीचे कभी भी कोई सामान या जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में निगेटिविटी पैदा होती है जोकि कई बार घर के सदस्यों की परेशानी का कारण बनती है।

साथियों इन नियमों को आजमाकर आप वास्तु के अनुसार अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने में खुद की मदद कर सकते हैं। अगर आप हमें सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर देख रहे हैं तो हमारे चैनल को लाइक, सब्सक्राइव और शेयर करें।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›