Report by : News Desk
Published at :
तीर्थों के तीर्थराज कहे जाने वाले संगम नगरी प्रयागराज में आज यानी 11 फरवरी को माघ के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या की डुबकी लगेगी। कोविड 19 के इस दौर में शासन प्रशासन की तरफ से व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। इस बार मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी के लिए आठ घाट बनाये गए हैं। जिनकी लंबाई तकरीबन साढ़े आठ हजार फीट है। इस पर्व पर 10 से 15 लाख लोगो के स्नान करने की उम्मीद है। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं का कोविड टेस्ट अनिवार्य किया गया है।
Click here to watch complete news bulletin-

