Report by : News Desk
Published at :
कोरोना के साथ मोटापा हो सकता है घातक: डब्ल्यूएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 3.69 लाख से अधिक होने से लगातार सातवें दिन नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक दर्ज की गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान 3,69,077 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके साथ संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 2,23,55,440 हो गयी। इसके साथ ही लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 86.74 फीसदी पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 10 राज्य ऐसे हैं जहां स्वस्थ होने वालों की दर 75.11 फीसदी है।

एक अन्य सकारात्मक उपलब्धि में देश में पिछले लगातार चार दिनों के दौरान तीन लाख से कम नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 2,76,110 नये संक्रमण के मामले सामने आये।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान 10 राज्यों में नये मामलों के 77.17 फीसदी मामले सामने आये। तमिलनाडु में सबसे अधिक 34,875 मामले तथा इसके बाद कर्नाटक में 34,281 नये मामले सामने आये।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या गुरुवार को घटकर 31,29,878 रह गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 96,841 की कमी दर्ज की गयी और इसकी दर घटकर 12.14 फीसदी रह गयी।

पिछले 24 घंटों में देशभर में 20.55 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गयी जो अब तक एक दिन में हुए जांचों में सर्वाधिक है। इस प्रकार देश ने बुधवार को दर्ज अपनी ही पुरानी रिकॉर्ड को तोड़ा है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›