मास्को, एजेंसी। रूस में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में जेल की सजा काट रहे विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की भूख हड़ताल के बाद स्वास्थ्य स्थिर है और अब वह सामान्य रूप से खाते हैं।
रूस के संघीय दंड सेवा (एफएसआईएन) के प्रमुख अलेक्जेंडर कलाश्निकोव ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले नवलनी ने अपनी पसंद के एक डॉक्टर से मिलने से इनकार करने के बाद तीन सप्ताह की भूख हड़ताल की थी। श्री नवलनी डॉक्टर के साथ अपनी पीठ और पैर के दर्द पर चर्चा करना चाहते थे।
श्री कलाश्निकोव ने संवाददाताओं से कहा, “मैं कह सकता हूं कि उसने (नवलनी ने) कमोबेश अपना स्वास्थ्य ठीक कर लिया है। वह भूख हड़ताल पर चला गया, फिर उसने इसे समाप्त कर दिया। उसका वजन 82 किलोग्राम है। वह सामान्य रूप से खाता है और अपने परिवार के साथ संवाद कर सकता है।”
[…] ने होम आईसोलेशन के नियमों में बदलाव करते हुए संशोधित गाइडलाइन्स (Home Isolation Rule) […]