Report by : News Desk
Published at :
वाणी कपूर के सामने शर्टलेस हुए रणबीर कपूर वाणी कपूर के सामने शर्टलेस हुए रणबीर कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलिवुड ऐक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। एक तरफ उनकी नई-नवेली दुल्हन आलिया भट्ट मां बनने वाली वहीं, दूसरी तरफ रणबीर की दो फि़ल्में शमशेरा और ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए तैयार हैं।

शमशेरा में रणबीर के साथ वाणी कपूर नजर आने वाली है। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म रिलीज से पहले, रणबीर और वाणी कपूर ने एक बेहद सिजलिंग फोटोशूट करवाया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मैरून कलर का पैंट और ब्लेजर पहने रणबीर कपूर इन तस्वीरों में सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर को मैचिंग पैंट और कूल शेड्स के साथ बिना बटन वाला मैरून ब्लेजर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने गले में दो लॉकेट भी पहने हुए हैं। इन तस्वीरों में दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं।

वाणी कपूर के लुक की बात करे तो एक्ट्रेस ने काले रंग के प्लंजनिंग नेकलाइन वाला आउटफिट पहना हुआ है। वाणी कपूर ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसके साथ उन्होंने कैप्शन में किरदारों के नाम रिवील किए हैं। उन्होंने कपल इमोजी के साथ बल्ली और सोना लिखा है।

बता दे, रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसके बाद दर्शक फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं। शमशेरा हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›