Report by : Neha Singh
Published at :
सोशल मीडिया पर उड़ी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस सोनम कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम कपूर की तो ड्यू डेट भी बेहद करीब है, जबकि आलिया भट्ट का तो बेबी शॉवर भी हो चुका है। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की है।

इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि कैटरीना कैफ भी बहुत जल्द अपने फैंस को गुड न्यूज सुनाने वाली हैं। खबर है कि कटरीना अचानक से लाइमलाइट से गायब हो गई हैं। ना तो वह पब्लिक एपीयरेंस दे रही हैं और ना ही सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस के साथ अपनी कोई लेटेस्ट तस्वीर या वीडियो शेयर किया है।

हाल ही में करण जौहर के 50वें बर्थडे पर पार्टी में भी वह कहीं दिखाईं नहीं दी, जबकि इस पार्टी में बॉलीवुड की हर सेलेब्रिटी नजर आईं थी। बताया जा रहा है कि आखिरी बार शादी के पांच महीने पूरे होने पर मई में विक्की -कैट इसका जश्न मनाने के लिए न्यूयार्क गए थे, जिसकी कुछ तस्वीरें विक्की-कैट ने फैंस के साथ साझा भी की थीं। उसके बाद से ही कैट लाइमलाइट में नजर नहीं आईं।

उल्लेखनीय है कि कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर,2021 को अभिनेता विक्की कौशल संग सात फेरे लिये थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया के जरिये एक -दूसरे पर जमकर प्यार बरसाते नजर आए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं। उनकी फिल्म फोन भूत 7 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›