Report by : Neha Singh
Published at :
शहनाज गिल के हाथ लगी एक और फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी चर्चा में हैं। इस बीच हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान के बाद अब शहनाज जल्द ही अभिनेता संजय दत्त के साथ भी किसी फिल्म में काम करती नजर आएंगी।

वहीं अब शहनाज के हाथ एक और फिल्म लगी है। शहनाज गिल को रेहा कपूर की फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में शहनाज के साथ अभिनेता अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगे। इस फिल्म को रेहा कपूर के पति करण बुलानी बनाएंगे।

हालांकि, इस फिल्म का टाइटल क्या होगा यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल इस फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आएंगी। फैंस को शहनाज की इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›