Report by : Neha Singh
Published at :
राखी सावंत ने दिखाया लव बाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई,राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंस आदिल दुर्रानी के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। दोनों इंटरव्यूज में दावा कर चुके हैं कि एक-दूसरे के लिए सीरियस हैं और शादी करेंगे। रीसेंटली उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत मीडिया के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

इस दौरान फोटोग्राफर्स का ध्यान उनके लव बाइट पर गया तो राखी आदिल की ओर इशारा करके बोलीं, बहुत बड़े कीड़े ने काटा है। इसके बाद आदिल की शर्ट खींचकर भी लव बाइट्स दिखाने लगीं।

राखी सावंत ने दिखाया लव बाइट

आदिल बोले- हमेशा हंसाती रहती है
राखी सावंत बिंदास बोलती हैं। वह अपनी लव लाइफ के बारे में भी कैमरे पर खुल्लम-खुल्ला बोलती हैं। रीसेंटली उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी आदिल के साथ हैं। मीडिया आदिल से सवाल करती है, आपकी हिरोइन कैसी लग रही है। इस पर आदिल जवाब देते हैं, हमारी हिरोइन तो एवरग्रीन है। हमेशा अच्छी रहती है। हंसाती रहती है। एंटरटेनमेंट है। 24 घंटे मेरे को हंसाती है।

जब लव-बाइट पर बोलीं राखी

इस पर राखी बोलती है, देखो अच्छा है ना, दुनियाभर में बीविया और गर्लफ्रेंड्स रुलाती हैं। तुम लोग रोएले, रोतड़े लोग दिख रहे हो। सिर्फ मैं एक हूं जो इनको हंसाती हूं। तुम सब चुसे हुए आम लग रहे हो। गर्लफ्रेंड्स तुम्हारा खून चूसती हैं। मैं तो प्यार करती हूं। इसी बीच राखी के गले पर निशान देखकर उनसे सवाल किया जाता है,

आपको किसी कीड़े ने काटा है? इस पर राखी आदिल की ओर इशारा करके बोलती हैं, हां बहुत बड़े कीड़े ने काटा है। फिर आदिल की शर्ट खींचकर बोलती हैं, इसको भी बहुत बड़ी कीड़ी ने काटा है। इस पर आदिल थोड़ा सा झेंप जाते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›