Report by : Neha Singh
Published at :
पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की सत्ता चाहे जिस नेता के पास हो कश्मीर मसले पर उसकी फितरत में बदलाव नहीं आता। अब कुछ माह पहले प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। यही नहीं, वह कश्मीर मसले का समाधान भी चाहता है। मगर वह चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर दखल दे।

शरीफ ने यह टिप्पणी गुरुवार को पाकिस्तान में नवनियुक्त ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त नील हॉकिन्स के साथ मुलाकात के दौरान व्यक्त की। शरीफ ने कहा-‘पाकिस्तान समानता, न्याय और आपसी सम्मान के सिद्धांतों के आधार पर भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है।

इस संदर्भ में प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार जम्मू और कश्मीर विवाद का एक उचित और शांतिपूर्ण समाधान अपरिहार्य है।’ शहबाज ने कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में उचित भूमिका तैयार करनी होगी ,क्योंकि यह दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है।’

इस अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की और अफगानिस्तान से अपने नागरिकों और अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने में पाकिस्तान की सहायक भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›