Report by : Neha Singh
Published at :
बिस्किट की गलत स्पेलिंग पर अनुष्का शर्मा हुईं ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये लोगों को अवेयर करने का काम करती है। इस बार अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल पर कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करती दिखी। जिसकी वजह से एक बार फिर ऐक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए यूके गई हुई है। यूके में अनुष्का शर्मा अपने अंदर छिपे फूड क्रिटिक के हुनर को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। अनुष्का शर्मा ने हाल में इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें बिस्किट कितने पसंद है लेकिन इस बार वो सिर्फ बिस्किट का स्वाद खुद नहीं लेंगी बल्कि उनके स्वाद का सही रिव्यू भी करेंगी।

ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। फोटो में एक बॉक्स में तरह -तरह के बिस्किट दिख रहे हैं। सबसे पहले अनुष्का ने जिम जैम बिस्किट को ट्राई किया, ऐक्ट्रेस ने जिसके बाद लिखा मैं इसे 5 में से 2 अंक देना चाहूंगी, इससे बढ़िया स्वाद इंडिया में मिल जाएगा।
रेक्टअंगुलर बिस्किट को चखने के बाद ऐक्ट्रेस ने लिखा अगर आप इसे सिर्फ खाएंगे तो ये ओके ओके टाइप है लेकिन यॉर्कशायर टी के साथ यमम… मैं इससे 5 में से 3 अंक दूंगी।

अंत में बोरबॉन को चखने के बाद ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उसे बिस्किट रिव्यू सेंशन का विनर घोषित कर दिया। रिव्यू सेशन के शुरुआत में ऐक्ट्रेस ने बिस्किट की गलत स्पेलिंग लिख दी थी ,जिसे लेकर लोग अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने लग गए थे। अनुष्का ने तुरंत माफी मांगते हुए लिखा मेरी गलत स्पेलिंग से अगर किसी को बुरा लगा हो ,तो मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहूंगी ,मूव ऑन प्लीज्

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›