Report by : Archana Singh
Published at : Updated at :
देशभर के खिलाड़ियों को ब्रह्मकुमारी संस्था ने किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अर्चना सिंह, नई दिल्ली @ ई-रेडियो इंडिया

दिल्ली के रोहिनी स्थित सेवन-सी होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से देशभर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  खिलाड़ियों का ही नहीं बल्कि उनके प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देशभर के अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ियों का आगमन हुआ। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई और लोगों को सत्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

देशभर के खिलाड़ियों को ब्रह्मकुमारी संस्था ने किया सम्मानित
बीके शिवानी दीदी

कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक आशीष गुप्ता ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु बेहद आवश्यक है, ब्रह्मकुमारी संस्था इस तरह के कार्यक्रमों लगातार करती रहती है ताकि अंकुरित प्रतिभाओं के साथ-साथ इस क्षेत्र में पहले से ही प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी दीदी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि ध्यान के द्वारा कैसे हम अपने मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं, ध्यान के द्वारा कैसे हम अपने जीवन के एक-एक पहलू को निखार सकते हैं। बीके शिवानी दीदी ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति मेडिटेशन करना शुरू कर दे तो उसके जीवन से समस्त प्रकार की समस्याओं का नष्ट होना तक्षण शुरू हो जाता है।

कार्यक्रम में बीके कमला दीदी भी मौजूद रहीं, उन्होंने अपने तरीके से लोगों को संदेश दिया कि खेल और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहने से उनमें एक नई तरह की शक्ति का संचार होता है और यदि इस प्रकार की शक्तियों को ध्यान में परिवर्तित कर लिया जाए तो जीवन एक सुगंधित पुष्प की भांति खिल जाता है।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कोच कैप्टन जसप्रीत सिंह ने कहा है कि हमें नशे से दूर रहना है और अपने जीवन को बेहतर बनाना है। खेल एक ऐसा विषय है जो मनुष्य को शारीरिक मानसिक और भौतिक तीनों रूपों में विकसित करता है। ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित किया गया इस तरह के कार्यक्रम खिलाड़ियों के रूह के भोजन के रूप में काम करते हैं। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभाओं की सराहना होती है जिससे उन्हें बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›