Report by : Pratima Shukla
Published at :
'मूविंग इन विद मलाइका' शो के प्रोमो में पार की बोल्डनेस की हदें 'मूविंग इन विद मलाइका' शो के प्रोमो में पार की बोल्डनेस की हदें
विज्ञापन
विज्ञापन
  • गेस्ट करण जौहर ने मलाइका को बताया मिडिल फिंगर

फिटनेस के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली छैयां-छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस शो के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें मलाइका और उनके गेस्ट करण जौहर के सवाल जवाब सुनकर लोग बेहद हैरान हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार इन दिनों मलाइका का टॉक शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ स्ट्रीम हो रहा है। हाल ही में इस शो के अगले एपीसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद साफ है कि शो में मलाइका अपने गेस्ट और बेस्ट फ्रेंड करण जौहर के साथ बोल्डनेस की सारी हदें पार करने वाली हैं। प्रोमो के वीडियो में मलाइका अरोड़ा करण जौहर के साथ रैपिड फायर खेलती दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान मलाइका ने करण से ज्यादातर सवाल खुद से जुड़े ही पूछे। मलाइका ने इस दौरान करण जौहर से पूछा एक ऐसी चीज जो तुम्हें मेरे बारे में पसंद है? इसपर करण ने बेबाक जबाव देते हुए कहा तुम। असल में इस सोसाइटी के लिए तुम चलती फिरती मिडिल फिंगर हो। करण के इस जवाब से मलाइका काफी इंप्रेस दिखाई दीं।

करण जौहर के इस जवाब पर कुछ लोग इसे बेशर्मी से भरा जवाब बता रहे हैं तो वहीं कुछ का मानना है कि मलाइका के बीएफ अर्जुन कपूर को करण का यह जवाब बुरा लग सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी जमकर वायरल हो रहा है।

मलाइका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस शो के अलावा वे जल्द ही ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›