This is how Urfi Javed wished Valentine's Day to his fans
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उर्फी जावेद अपने हॉट अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब ”वेलेंटाइन डे” के दिन उर्फी ने अपना खास रेड हॉट लुक दिखाया है। इस नए वीडियो में उर्फी ने रेड बिकिनी पहनी हुई है।

उर्फी जावेद का ये लुक बिल्कुल अलग है। उर्फी का रेड बिकिनी लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैन्स कह रहे हैं कि इस वीडियो में उर्फी बेहद सेक्सी लग रही हैं। उर्फी के इस लुक को अब तक का सबसे हॉट लुक कहा जा रहा है। रेड बिकिनी, खुले बाल, हाई हील्स पहने उर्फी फैन्स का दिल तोड़ रही हैं। इस वीडियो में उर्फी का टैटू भी साफ नजर आ रहा है।

उर्फी जावेद का ये बोल्ड वीडियो देख नेटिजन्स भी हैरान हैं। कई लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। कपड़ों को लेकर ट्रोल होने वालों को उर्फी हमेशा करारा जवाब देती हैं। उर्फी जावेद अक्सर ऐसे आउटफिट्स पहनती हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं।

