Report by : Nisha Pal
Published at :
एक्टर विनोद यादव ने 600 स्टूडेंट्स की लाइफ की खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

भोजपुरी फिल्म जगत के जाने-माने विनोद यादव पर फर्जी इंस्टीट्यूट चलाने का आरोप लगा है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है…. दरअसल, बीते कुछ दिनों से विनोद काफी चर्चा में चल रहे हैं, वजह है उनका गैरकानूनी काम करना। विनोद पर आरोप है कि वह एक फर्जी इंस्टीट्यूट चला रहे थे। आरोप है कि बरेली के इस इंस्टीट्यूट में किसी भी स्टूडेंट को बिना सेमेस्टर एग्जाम के ही अगली क्लास में एडमिशन मिल जाता था। जब कई स्टूडेंट्स ने एग्जाम्स को लेकर दबाव बनाया तो उनसे यह कहा जाता था कि परीक्षा जल्द होगी। इस तरह बिना किसी परीक्षा और रिजल्ट के मेडिकल शिक्षा के नाम पर कई साल से यह काला धंधा चल रहा था। आपको बता दें कि पहले उन्होने फर्जी अस्पताल चलाकर अपना नाम खराब किया था और अब उन्होंने पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के नाम पर 600 स्टूडेंट्स की लाइफ खराब कर दी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›