Report by : Nisha Pal
Published at :
फटे हुए जूते पहनते है सलमान खान
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है…. लेकिन हाल में उनको लेकर एक चौंका देने वाली बात सामने आ रही है। इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी सलमान खान फटे हुए जूते पहनते है… इसका खुलासा फिल्म के सितारे पलक तिवारी और जस्सी गिल ने किया है। 

जस्सी गिल ने बताया कि सलमान खान कभी-कभी सेट पर सिर्फ चप्पल और शॉर्ट्स पहनकर ही चले आते हैं और कभी-कभी तो वह उन्हे पहनकर ही शूटिंग भी कर लेते हैं। जस्सी गिल ने कहा कि सलमान खान खुद कहते हैं कि वह इन जूतों में काफी आराम महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान भले ही इतने बड़े स्टार हैं लेकिन असल जिंदगी में वह बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्हें पता है कि लोगों को कैसे ट्रीट करना है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›