Report by : Nisha Pal
Published at :
के.आर.के ने सलमान खान व मेकर्स पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

सलमान खान की हर मूवी सुर्खियां बटोरती ही बटोरती है… ऐसे में अब सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी सिनेमाघरों में आने से पहले ही काफी चर्चा में आ चुकी है और इस मूवी के गाने तो लोगों की ज़ुबान पर चढ़ने लगे है। आपको बता दें कि ये मूवी ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है… जिसे देखकर फिल्म क्रिटिक्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सुपरहिट होगी। हालांकि टिकट बुकिंग को लेकर के.आर.के उर्फ कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर बड़ा दावा किया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। 

कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट किया है जिसमें वह फिल्म का अलग नाम लिखकर सलमान खान और मेकर्स पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते नजर आए हैं। केआरके ने भाईजान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की जगह किसी का हाथ किसी की टांग लिखकर काफी खिंचाई की है। 

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›