Report by : Nisha Pal
Published at : Updated at :
Anasuya Bharadwaj: अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज को ‘आंटी’ कह कर किया जा रहा ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज विजय की वजह से अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज का नाम भी चर्चा में आ गया है। दरअसल, अभिनेत्री अनसूया… विजय देवरकोंडा और कुशी पोस्टर पर कथित तौर पर अपने कमेंट के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। कुशी का पोस्टर देखकर विजय के सभी फैंस बेहद खुश थे लेकिन अनसूया को उसमें कुछ ऐसा दिखा कि वह अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। 

लेकिन इसके बाद अभिनेत्री बुरी तरह ट्रोल हो गई और उन्हे विजय पर कमेंट करना भारी पड़ा गया क्योंकि इसके बाद अभिनेता के फैंस ने अभिनेत्री को आंटी कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद अभिनेत्री अनसूया ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सितारों को अपने फैंस को सोशल मीडिया पर लाइन क्रॉस नहीं करनी देनी चाहिए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›