नई दिल्ली। देश के 140 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2023 में ”जांच में उत्कृष्टता के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से नवाजा गया है।
गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में से 15 केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के, 12 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस के, 09 केरल और राजस्थान के, 08 तमिलनाडु के, 07 मध्य प्रदेश के, 06 गुजरात के और शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/संगठन से हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी को भी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था। इसकी घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है।
- मायावती के चरण छूते दिखे आकाश आनंद, BSP की राजनीति में तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
- मेरठ नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का किया ऐलान
- यूपी एटीएस का बड़ा ऑपरेशन, आजमगढ़ से 7 संदिग्ध पकड़े गए
- ।।लखनऊ।।”उत्तर प्रदेश में आयुष्मान योजना में धांधली”
- ब्रेकिंग न्यूज । मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का संदिग्ध हाल में मौत, अस्पताल लाते समय अर्पण यादव साथ नहीं थी, लखनऊ के सिविल अस्पताल से पुष्टि, पोस्टमार्टम शुरू, देर रात तबीयत खराब हुई थी, सुबह 6:15 बजे के करीब लाया गया था अस्पताल, पुलिस कई एंगल पर कर रही है जांच, प्रतीक यादव का फोन सीज किया गया, प्रतीक की मौत की वजह अभी साफ नहीं, प्रतीक की मौत :::: कई सवाल








