Report by : News Desk
Published at :
धर्मेंद्र हुए खफा जब ईशा देओल ने कर दिया ये काम धर्मेंद्र हुए खफा जब ईशा देओल ने कर दिया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र एक बार अपनी बेटी ईशा देओल से खफा हो गए थे, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आपको बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने बॉलीवुड की कुछ फिल्में की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईशा के फिल्मों में आने से उनके पापा धर्मेंद्र खफा हो गए थे। ईशा बचपन से फिल्मों में आने का सपना सजाए बैठी थीं लेकिन पापा धर्मेंद्र उन्हें फिल्मों में नहीं देखना चाहते थे।ईशा देओल ने फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

हेमा मालिनी ने उस वक्त बेटी ईशा का खूब साथ दिया था और उन्हें अपनी तरफ से फिल्मों में आने की इजाजत दे दी थी. वहीं धर्मेंद्र इस फैसले से खुश नहीं थे। इतना ही नहीं भाई सनी और बॉबी देओल भी ईशा से नाराज थे क्योंकि ईशा ने पापा की बाद का खंडन किया था। ईशा ने फिल्म धूम में भी काम किया. इस फिल्म में ईशा का ग्लैमरस अवतार भी देखने को मिला। ईशा ने बिकिनी पहन फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. लेकिन इसके बाद ईशा की कई फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप रहीं. चुरा लिया है तुमने और काल जैसी फिल्में उनके करियर की उदाहरण पिक्चर्स हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›