Report by : eradioIndia.com
Published at : Updated at :
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाददाता, मेरठ। निशानेबाजी में अच्छी पौध सींचने के उद्देश्य से द गनरी शूटिंग एकेडमी का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम मेडिकल कालेज के सामने गढ़ रोड कुंज विहार पर आयोजित किया गया जिसमें कन्याओं ने गन चलाकर विधिवत शुरुआत की।

© मेरठ की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘द गनरी शूटिंग एकेडमी’ का भव्य शुभारम्भ
मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष संजय यादव एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की इस शुरुआत पर सोसाइटी के अन्य पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें बुके देकर उनका हौसला बढ़ाया एवं इस शुभ कार्य के लिए बधाई दी।

शूटिंग एकेडमी में प्रथम सौ बच्चों को विशेष छूट एवं सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी।

संस्थापक देवेंद्र चौधरी एवं संजय यादव ने बताया कि द गनरी शूटिंग एकेडमी उन बच्चों के लिए खोली गई है जो निशानेबाजी में रुचि रखते हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रेक्टिश करने का अवसर चाहिए। हम ऐसे बच्चों का खास खयाल रखेंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं मगर निशानेबाजी में दिलचस्पी लेते हों। गरीब तबके के बच्चों के लिए विशेष छूट का प्रावधान एकेडमी की ओर से किया गया है।

मीडिया वेलफेयर सोसइटी के कोषाध्यक्ष संजय यादव एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की इस शुरुआत पर सोसाइटी के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर उनका हौसला बढ़ाया एवं इस शुभ कार्य के लिए बधाई दी।

बच्चों को अच्छी ट्रेनिंग देंगे और उन्हें देश और विदेश में होने वाले कम्पटीशन के स्तर से तैयारी करायेंगे ताकि आने वाले समय में यहां से ट्रेनिंग लेने वाले बच्चे भारत का नाम रौशन कर सकें। -संदीप नागर, कोच- द गनरी शूटिंग एकेडमी

एकेडमी के उद्धाटन के दाैरान देवेंद्र पहलवान ने कहा कि मेरठ के बच्चों में खास प्रतिभाएं विद्यमान हैं और इसी को देखते हुए हमने निर्णय लिया कि हम शूटिंग एकेडमी का शुभारम्भ करेंगे। सैकड़ों बच्चों ने यहां एकडमिशन लेने के लिए इन्क्वायरी की है, दो दर्जन से अधिक बच्चों ने दाखिला भी ले लिया है। 

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›