Report by : editor
Published at :
Gopal Ji Thakur Darbhanga Bihar Gopal Ji Thakur Darbhanga Bihar
विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घनश्यामपुर के परिसर में “मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी” पहुंची, जिसमें दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लाभार्थियों के साथ सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सभी वीडियो संदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के संदेश को सुना।

डॉ ठाकुर ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा दरभंगा व मिथिला क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ‘मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी’ का स्वागत किया।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि “मोदी जी गारंटी वाली गाड़ी” एकदम सुपरहिट है, इसके माध्यम से मोदी सरकार गरीबों के पास पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी पात्र लोगों तक जनकल्‍याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित ना रहें। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकार के समय गरीबों को मूलभूत सुविधाओं के लिए चक्कर लगाना पड़ता था, जिसे मोदी जी ने “गारंटी वाली गाड़ी” के माध्यम से परिवर्तित करते हुए नए रूप में परिभाषित किया हैं ताकि गरीबों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण के साथ देश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता को पूर्ण विश्वास है, विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के प्रधानसेवक सभी परिवारों तक पहुंच कर उनके आशा-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी शक्ति के साथ तत्पर है।

सांसद ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के गरीब, महिला, किसान, युवा, शोषितों एवं वंचितो के कल्याण हेतु समर्पित है।

मौके पर बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता और जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से काम करते हुए मोदी सरकार ने देश में निराशा की स्थिति को बदला है और अनेक दशकों से मूल सुविधाओं से वंचित बहुत बड़ी आबादी तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वंचितों तक लाभ पहुंचाने हेतु मोदी सरकार की ‘गारंटी वाली गाड़ी’ एक अद्भुत पहल है, जिससे आम लोगों का सरकार के प्रति जुड़ाव बढ़ा है।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, रमेश राय, सुनील झा, संजीव सिंह, अजय झा, ललित झा, नवीन, कार्ति यादव, महावीर सिंह, मनोज जी, नुनु सिंह, हीरा सिंह, मदन जी सहित सैंकड़ों की संख्या में लाभार्थी व आम लोग मौजूद रहें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›