Report by : News Desk
Published at :
Film Animal से बॉबी देओल का ये काम हुआ आसान Film Animal से बॉबी देओल का ये काम हुआ आसान
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल से एक बार फिर से शानदार वापसी की है। फिल्म में उनके अबरार के किरदार ने हर किसी को होश उड़ा दिए हैं, मुंह से एक शब्द निकाले बिना ही बॉबी देओल ने खूंखार विलेन को रोल की अलग छाप छोड़ दी है। लेकिन लगाता है कि एनिमल की सफलता का नशा सिर चढ़ गया है।

इसका ताजा उदाहरण हाल ही में बॉबी देओल के बर्ताव में देखने को मिला है, जो अपने एक फैन को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। एनिमल एक्टर का यह वीडियो एयरपोर्ट का है। जिसमें वह एयरपोर्ट में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बॉबी देओल का एक फैन सामने आता है। एक्टर उसे धक्का लेकर साइड करते हुए आगे निकलते चले गए। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने अपने कमेंट में लिखा, ‘यह असली एनिमल है’। दूसरे ने लिखा, ‘सफलता सिर चढ़कर बोल रही है’।

इंटीमेट सीन के लिए तृप्ति डिमरी ने लिए 40 लाख रुपये

रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल में कुछ मिनटों के सीन में लाइमलाइट तृप्ति डिमरी ले गईं। संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ में उनके रणबीर कपूर के साथ दिए इंटिमेट सीन की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी ने कितनी फीस ली है। अगर जान लेंगे तो फैंस जरुर कहेंगे कि यह तो बेहद कम है।

एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ‘एनिमल’ के लिए तृप्ति को मिलने वाली फीस का खुलासा हुआ है। दरअसल, लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ में कैमियो के लिए तृप्ति को केवल 40 लाख रुपये दिए गए थे। हालांकि, यह आॅफिशियल नहीं है कि इतनी रकम उन्होंने ली है या नहीं। गौरतलब है कि फिल्म में तृप्ति के इंटिमेट सीन्स की खूब चर्चा हो रही है। वहीं एक्ट्रेस की एक्टिंग को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›