Report by : editor
Published at :
राजेश खन्ना के इस वीडियो से क्यों मचा घमासान
विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दी सिनेमा में सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। राजेश खन्ना में कई सारी सुपरहिट फिल्मे बॉलीवुड को दीं। उनपर फिल्माए गीत आज भी लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं। राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ शादी रचाई है। हाल ही राजेश खन्ना का पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ससुर राजेश खन्ना ने दामाद अक्षय के लिए कुछ कमेंट किया है। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

जानें क्या कहा था राजेश खन्ना ने अक्षय के लिएराजेश खन्ना बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के ससुर थे। हालांकि वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अक्षय कुमार को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दिवंगत अभिनता राजेश खन्ना से जब एंकर ने कोई गाना गुगगुनाने की बात की तो बोले कि अब इस उम्र में क्या गाना गाऊं मैं, अब गाना गुनगुनाने की उम्र नहीं है मेरी। अब तक हमारे जो जमाई हैं अक्षय कुमार उनकी उम्र है गाना गाने की। वो गाते हैं अब गाने। कभी वह भूलभुलैया करता है तो हेरी करता है। सच में बहुत हेरा फेरी वाला व्यक्ति है वह।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›