• बिहार
  • RJD सुप्रीमो पर भड़के सम्राट चौधरी, बड़का भैया बड़े राम विरोधी

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रविवार को दिए भाषण के बाद बीजेपी गुस्से में है। इसका नजरा उसे वक्त देखने को मिला जब बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से भगवान राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल पूछा गया। सम्राट चौधरी ने गुस्से भरे लफ्जों में लालू प्रसाद यादव को उनके जनविश्वास यात्रा में दिए गए भाषण का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव सबसे बड़े राम विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने न केवल भगवान राम का विरोध किया, बल्कि उन्होंने मंदिर बनाने के विरोध में भी बयान दिया। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि लालू की पार्टी राजद भगवान राम का अपमान करती आई है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मंच पर जितने भी लोग मौजूद थे, उन सभी ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा है। लालू प्रसाद यादव से बड़ा राम विरोधी कोई नहीं हो सकता है।

    सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव के उस बयान पर भी नाराजगी जाहिर की, जिसमें लालू यादव ने कहा था कि मोदी का परिवार नहीं। सम्राट चौधरी ने गुस्से भरे लफ्जों में कहा, ‘बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार है।’ लालू यादव के जन विश्वास रैली में दिए गए बयान का नतीजा यह है कि भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने अपने प्रोफाइल का नाम बदल लिया है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। सम्राट चौधरी ने भी अपने X प्रोफाइल का नाम बदलते हुए नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखा है।
    सम्राट चौधरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता। लालू प्रसाद यादव रानी के पेट से राजा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लालू यादव को चेतावनी भरे लफ्जों में यह भी कहा कि जिस सीट से वह कहेंगे, मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं। सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को चुनौती देते हुए कहा ‘यह लोग गलतफहमी में है। इनका पूरा परिवार पिछली बार जब चुनाव हार गया था, तब सम्राट चौधरी जीत कर आया था। जिस सीट पर कहेंगे उस सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।’ सम्राट चौधरी की नाराजगी राजद नेता के उस बयान पर थी, जिसमें भाषण के दौरान तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने सम्राट चौधरी को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि पांच बार दल बदलने वाले लोग डिप्टी सीएम बने हुए हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins