Report by : News Desk
Published at :
पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी जिले की सीमा से मुजफ्फरपुर पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप लांडे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी। यूपी, हरियाणा और राजस्थान में दोनों वांटेड अपराधी हैं। पकड़े गये शूटरों में राजस्थान के सुनील करोलिया और शाहनवाज़ साहिल शामिल है। फिलहाल मुजफ्फरपुर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर टोल के पास मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर दोनों को बीती देर रात गिरफ्तार किया है।

