Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना। राजधानी पटना के दशरथा मोहल्ले में बीती देर रात खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह झुलस गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते हैं मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले लाया।

पुलिस ने बताया कि घटना बेऊर थाना इलाके के दशरथा मोहल्ले की है जहां 21 मार्च की रात्रि 10 से 11 बजे के दौरान सरयू सिंह के घर में रहनेवाले किरायेदार के कमरे में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोग झुलस गए। सभी घायलों को पारस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि पारस में भर्ती बुरी तरह झुलसे तीन लोगों को अगम कुआं स्थित अपोलो बर्न हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›