Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

काबुल। अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप से धरती कांपी। आज (शुक्रवार) स्थानीय समयानुसार सुबह 5ः11 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। यह जानकारी नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। फिलहाल जनहानि के नुकसान की सूचना नहीं है।

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स हैंडल पर अफगानिस्तान में आए ताजा भूकंप का ब्यौरा साझा किया है। इससे पहले कल (गुरुवार) सुबह स्थानीय समयानुसार 5:44 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उल्लेखनीय है कि भूकंप के लिहाज अफगानिस्तान बेहद संवेदनशील है। अफगानिस्तान में पिछले साल अक्टूबर में आए तूफान से भारी तबाही हो चुकी है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी। इस भूकंप ने 2053 से ज्यादा लोगों को पलक झपकते ही मौत की नींद सुला दिया था।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›