Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो। जापान में स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट लेने से पांच लोगों की मौत होने के साथ ही सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 114 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सैकड़ों लोगों ने किडनी की समस्या की जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक कोबायासी फार्मास्युटिकल ने पिछले हफ्ते अपने प्रोडक्ट को बाजार से वापस लेने की घोषणा की थी। आरोप है कि कंपनी मामले में देरी की है। इस हेल्थ सप्लीमेंट को खाकर कुछ लोगों में किडनी संबंधी समस्याएं पैदा हो गई हैं। हालांकि, इसके पीछे के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है। कोबायाशी फार्मास्युटिकल वर्षों से बेनिकोजी उत्पाद बेच रही है। पिछले तीन वर्षों में दस लाख पैकेज बेचे गए हैं, लेकिन 2023 में उत्पादित प्रोडक्ट के साथ यह समस्या सामने आई है। कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल 18.5 टन बेनिकोजी का उत्पादन किया था।

कंपनी ने सप्लीमेंट सहित सभी उत्पादों को वापस लिया है जिनमें बेनिकोजी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि और मौतें हो सकतीं हैं। सप्लीमेंट्स को डॉक्टर के प्रिस्तक्रिप्शन के बिना दवा दुकानों पर खरीदा जा सकता है। उन्हें आशंका है कि वापसी से पहले इसे कुछ अन्य लोगों और विदेशी पर्यटकों ने खरीदा हो। कंपनी के अध्यक्ष अधिकारी अकिहिरो कोबायाशी ने लोगों से माफी मांगी है। हालांकि अभी तक इससे प्रभावित होने वाले कुल संख्या का पता नहीं चल सका है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›