Report by : Neha Singh
Published at :
ब्राज़ील में गिरफ्तारी का सामना कर रहे एक्स कर्मचारी: एलन मस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एक्स के कर्मचारियों की ब्राजील में गिरफ्तारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्स के कुछ अकाउंट को ब्लॉक किए जाने की वजह सेे उनका वहां के न्यायपालिका से गतिरोध चल रहा है, इसकी वजह से उनके कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।
एलन मस्क ने कहा कि ब्राजील में हमें अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जरूरत है, इसके बाद हम सभी डेटा को डंप करेंगे।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उन्हें बताया गया है कि उनके कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”
हालांकि, अभी तक न ही एलन मस्क ने और न ही ब्राजील सरकार ने खुलासा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने एक्स के किन अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

इस बीच, खबर है कि ब्राजील सरकार स्टारलिंक अनुबंध को सस्पेंड करेगी। मस्क ने आगे कहा, “डी मोरेस ब्राज़ील के तानाशाह कब बने? मस्क ने कहा, “हम कई दफा असहमत होने के बावजूद भी देश के कानूनों का पालन करते हैं।”इससे पहले मस्क ने कहा था कि वो सभी प्रतिबंधों को हटा देंगे, चाहे उन्हें इस देश में अपनी कंपनी भी बंद करनी पड़ जाए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›