Report by : News Desk
Published at :
Web series Heeramandi Song: इस गाने से ट्रोल हो रहीं शर्मिन Web series Heeramandi Song: इस गाने से ट्रोल हो रहीं शर्मिन
विज्ञापन
विज्ञापन

Web series Heeramandi Song: संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार लगातार चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर सीरीज की क्लिप्स वायरल हो रही हैं। वहीं, इस बीच संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन ने हीरामंडी का नया गाना रिलीज किया है। इस गाने में आलमजेब और ताजदार के बीच बहुत सुदंर केमेस्ट्री देखने को मिली।

रिलीज हुआ संजय भंसाली की Web series Heeramandi Song
संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन ने सीरीज का ‘एक बार देख लीजिए’ गाना रिलीज किया है। शर्मिन शेगल और ताहा शाह बदुशा के बीच रोमांटिक पलों से बनाया गया ये गाना लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि, गाना रिलीज होते ही एक बार फिर लोगों ने शर्मिन सेगल को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

भंसाली प्रोडक्शन ने शेयर किया गाने का वीडियो
संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन ने यह गाना अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। भंसाली प्रोडक्शन ने जो वीडियो शेयर किया उसमें कैप्शन लिखा- एक बार देख लीजिए, दीवाना बना दीजिए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›