Report by : e Radio India
Published at :
नमो भारत रैपिड रेल का संचालन लगातार पिछड़ता जा रहा है। नमो भारत रैपिड रेल का संचालन लगातार पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। नमो भारत रैपिड रेल का संचालन लगातार पिछड़ता जा रहा है। ये हाल तब है जबकि फरवरी में ट्रेन का सफल ट्रायल हो चुका है और अब हाल ही में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी मेट्रो (सीआरएस) भी सर्वे कर मंजूरी दे चुके हैं। मार्च से लगातार संचालन टलता आ रहा है। अब माना जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह से संचालन शुरू होगा।

नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन 24 जून से करने की तैयारी थी, जो टल गया। साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक ट्रेन का संचालन हो रहा है। ट्रेन यात्रियों को यहां उतारकर मेरठ साउथ स्टेशन तक दौड़ रही है। हर पंद्रह मिनट में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक ट्रेन चल रही है।

नमो भारत रैपिड ट्रेन को 24 जुलाई से चलाने की तैयारी थी, लेकिन यात्री सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए अभी इन्हें और पुख्ता करने के लिए टाल दिया गया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›