Report by : e Radio India
Published at : Updated at :
17 तस्वीरों में बदायूं की दिल दहलाने वाली वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

In Village Rathor Khurd Of Hastinapur,के ही लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में अनुसूचित जाति और वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच में पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार मामला सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिश चल रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि एक महीना पूर्व दोनों ही पक्षों में बच्चों को लेकर भी विवाद हुआ था। दोनों पक्ष आपस में विवाद रखते थे। शुक्रवार को अनुसूचित जाति का 45 वर्षीय सोहनवीर पुत्र ओमप्रकाश अपने घर से किसी काम से गांव में जा रहा था। वह गांव में ही फर्नीचर का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर को जब वह गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो तभी वाल्मीकि समाज के कुछ युवकों ने उसे पर अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी और घायल सोनवीर को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सोनवीर की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया ग्रामीणों ने बताया कि सोनवीर के चार बच्चों में दो बेटे दो बेटी हैं और सभी अविवाहित हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›