Report by : News Desk
Published at :
मतभेद खत्म कर एकजुट होने से बनेगा मजबूत समाज
विज्ञापन
विज्ञापन
मतभेद खत्म कर एकजुट होने से बनेगा मजबूत समाज

रालोद नेता रणवीर दहिया ने दिया भाईचारे का संदेश

सिवाल खास में हुआ सामाजिक समरसता सम्मेलन

मेरठ। कस्बा सिवाल ख़ास में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता असलम ने की, जबकि मंच का सफल संचालन रवि भारत चिकारा द्वारा किया गया।
​सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणवीर दहिया ने समाज में एकता और समरसता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति और प्रगति तभी संभव है, जब सभी वर्गों के लोग अपने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। सामाजिक समरसता ही एक मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की मुख्य नींव है। ​रणवीर दहिया ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के हर पीड़ित व वंचित वर्ग के सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को प्रगाढ़ करना हम सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है। ​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से पप्पू, आस मोहम्मद, राशिद, बिलाल, विक्की, फुरकान, आरिफ उर्फ परवा,हाकिम, मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। ​सम्मेलन के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने समाज में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›