Report by : News Desk
Published at :
हाथी एडिबल ऑयल ने अनुपम खेर को बनाया ब्रांड एम्बेसडर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी एडिबल ऑयल ने अनुपम खेर को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

मेरठ। हाथी एडिबल ऑयल ने अभिनेता अनुपम खेर को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। वर्ष 1912 से अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहा हाथी एडिबल ऑयल भारत में पैकेज्ड एडिबल ऑयल श्रेणी के अग्रणी ब्रांडों में शामिल है।
फिल्मों में पारिवारिक, हास्य और गंभीर भूमिकाओं के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले अनूपम खेर के साथ यह साझेदारी ब्रांड की छवि को मजबूत करने और उसे बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के अनुरूप आधुनिक स्वरूप देने की पहल है। बी. पी. ऑयल मिल्स लिमिटेड के निदेशक, अनिरुद्ध भगत ने कहा, “हमारा ध्यान हाथी की मजबूत और समकालीन पहचान विकसित करने के साथ-साथ अपने एडिबल ऑयल पोर्टफोलियो के जरिए उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते रहने पर है। नई पैकेजिंग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अनूपम खेर के साथ साझेदारी हमें ब्रांड की कहानी को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देती है। हम अपने एफएमसीजी पोर्टफोलियो के विस्तार और कारोबार को समय के साथ नई उत्पाद श्रेणियों तक ले जाने की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›